मुजफ्फरनगर में अब डोर-टू-डोर कूड़ा उठाएंगे 55 ई-रिक्शा
मुजफ्फरनगर में अब डोर-टू-डोर कूड़ा उठाएंगे 55 ई-रिक्शा

मुजफ्फरनगर में अब डोर-टू-डोर कूड़ा उठाएंगे 55 ई-रिक्शा, शहर को ‘गारबेज फ्री सिटी’ बनाने की कवायद
नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर शहर को ‘गारबेज फ्री सिटी’ बनाने के संकल्प के साथ एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। शहर की तंग और छोटी गलियों तक स्वच्छता की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पालिका ने 55 गारबेज ई-रिक्शा खरीदे हैं।नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की निधि से लगभग 1.80 करोड़ रुपये की लागत से यह बेड़ा तैयार किया गया है। अब तक तंग गलियों में बड़े कूड़ा वाहनों के न पहुंच पाने के कारण सफाई कर्मचारियों को हाथ से रेहड़ा खींचना पड़ता था। शहर के सभी 55 वार्डों में कूड़ा संग्रहण और नालियों की सफाई को और प्रभावी बनाने में मदद मिलने के साथ ही स्वच्छता के लिए बनी कई गंभीर समस्याओं का समाधान की दिशा में अब नई ई-रिक्शा सेवा शुरू होने से न केवल काम का बोझ कम होगा, बल्कि डोर-टू-डोर कलेक्शन और नालियों की सिल्ट सफाई भी प्रभावी ढंग से हो सकेगी। फिलहाल यह सेवा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की जा रही है।
स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने पर जोर
नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के अनुसार, शहर के सौंदर्यीकरण और प्रदूषण नियंत्रण के बाद यह कदम स्वच्छता को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। यदि यह सेवा सफल रही, तो भविष्य में इन ई-रिक्शाओं की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसके माध्यम से शहर की स्वच्छता रैंकिंग में भी सुधार की उम्मीद है।

Subscribe to my channel