आज दिनांक 8- 3- 26 को पुलिस अधीक्षक महोदय
आज दिनांक 8- 3- 26 को पुलिस अधीक्षक महोदय

आज दिनांक 8- 3- 26 को पुलिस अधीक्षक महोदय
उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया।प।उत्तर प्रदेश प्रभारी
जनपद संभल के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात और प्रभारी यातायात दुष्यंत बालियान के निर्देशन में बदायूं चुंगी चंदौसी यातायात पुलिस बूथ पर हेड कांस्टेबल सचिन कुमार और हेड कांस्टेबल सतीश ओर कांस्टेबल गुलाब द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)के छात्रों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया!ओर छात्रों से यातायात संबंधी स्लोगन भी बनवाए गये!जिसमें मुख्य रूप से दो पहिया वाहन पर हमेशा हेलमेट का प्रयोग करेंगे! दो पहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं बैठेंगे! तेज गति से वाहन नहीं चलाएंगे! वाहन चलाते समय नशे का सेवन नहीं करेंगे!नींद में वाहन नहीं चलाएंगे!सड़क पर हमेशा बाई तरफ चलेंगे! मोड आने पर ओवरटेक नहीं करेंगे !और पैदल यात्री भी सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करेंगे और मुख्य रूप से छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही राहवीर योजना के बारे में विस्तार से समझाया गया! जिसमें किसी व्यक्ति की दुर्घटना में घायल होने पर गोल्डन ऑवर के अंदर अस्पताल में पहुंचाने पर अगर उस व्यक्ति की जान बच जाती हैं तो नेक व्यक्ति को 25000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा !इसलिए दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति की मदद करने से घबराना नहीं चाहिए !ओर छात्रों को बताया कि आप देश का भविष्य है! अगर आप जागरूक होंगे तो दूसरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी!

Subscribe to my channel