एक शातिर नशा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 330 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की

एक शातिर नशा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 330 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की

एक शातिर नशा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 330 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (चिलकाना)।
पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में
सहारनपुर जनपद की थाना चिलकाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के कब्जे से 330 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। चिलकाना थानाध्यक्ष विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में चिलकाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त मूसा पुत्र इरफान निवासी ग्राम दुमझेडा को दुमझेडा कट से नल्हेडा जाने वाले रोड से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 330 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब 66 लाख रूपये) बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उनि० चन्द्रपाल सिंह, म०उ०नि० सुमन, का० राहुल राणा, का० लवलेश राठी, थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर शामिल रहे।