डीएमई पर तमंचा दिखाकर कार-मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की Tata Nexon और बाइक बरामद

डीएमई पर तमंचा दिखाकर कार-मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की Tata Nexon और बाइक बरामद

डीएमई पर तमंचा दिखाकर कार-मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की Tata Nexon और बाइक बरामद गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चार मार्च को फरीदाबाद के स्टूडियो संचालक से तमंचे के बल पर कार-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।बदमाशों के कब्जे से लूटी गई टाटा नेक्सान कार, चोरी की बाइक, पूर्व में एक महिला से लूटे गए कुंडल और तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस का कहना कि यह गिरोह राह चलते लूट को अंजाम देता है। लूट के लिए निकलने पर यह कोई योजना नहीं बनाते।

डीएमई पर हुई लूट भी ऐसे ही घटनाक्रम का नतीजा है। जब बदमाशों ने डीएमई पर कार खड़ी देखी जिसके शीशे खुले हुए थे तभी बदमाशों ने कार लूट ली। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के मुताबिक पकड़े गए आरोपित गिरधरपुर रोड निवासी राज राजपूत, दर्शन और बिसरख निवासी अजय है।

तमंचा दिखाकर लूटा

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उन्हाेंने चार मार्च को तड़के फरीदाबाद निवासी स्टूडियो संचालक किसलय कुमार और उसके मित्र को डीएमई पर हाईटेक कालेज के पास कार में सोता पाए जाने पर तमंचा दिखाकर लूट लिया था।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

बदमाश उनकी टाटा नेक्सान कार और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। मोबाइल फोन बाद में नाले में फेंक दिया गया। इस घटना के अलावा गिरोह ने क्षेत्र में अन्य वारदातें भी की थीं।

पुलिस जांच में सामने आया कि 18 फरवरी को गुर्जरगढ़ी गांव में उपले पाथ रही महिला के कानों से कुंडल छीने गए थे। वहीं 26 फरवरी को लालकुआं क्षेत्र से एक बाइक चोरी की गई थी। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से तीन वारदातों का खुलासा हुआ है।

गिरोह के दो अन्य साथियों लव चंदेला और योगेंद्र की तलाश की जा रही है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

कम उम्र में बना लिया गिरोह

पकड़े गए बदमाश अभी कम उम्र के हैं लेकिन कई आपराधिक घटनाएं कर चुके हैं। 23 वर्षीय राज राजपूत मूल रूप से लुधियाना का रहने वाला है। 21 वर्षीय दर्शन मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला है वहीं 20 वर्षीय अजय मूल रूप से डिबाई का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार दर्शन के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह सुनसान स्थानों को निशाना बनाकर लूट और छिनैती की घटनाएं करता था। पुलिस उनके फरार साथियों की तलाश में जुटी है।