मुजफ्फरनगर-सरेराह मुफ्ती पर हमला

मुजफ्फरनगर-सरेराह मुफ्ती पर हमला

मुजफ्फरनगर-सरेराह मुफ्ती पर हमला, वीडियो वायरल होने से लोगों में आक्रोश जौहर की नमाज पढ़ाने मस्जिद जा रहे इमाम पर गैर सम्प्रदाय के युवकों ने किया हमला, परिजनों ने घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया
मुजफ्फरनगर। शहर के सरवट रोड पर रविवार दोपहर एक धार्मिक स्थल के इमाम पर हुए हमले ने स्थानीय लोगों में रोष पैदा कर दिया।मस्जिद में जौहर की नमाज पढ़ाने जा रहे इमाम को गैर सम्प्रदाय के कुछ युवकों ने रास्ते में घेरकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला और तूल पकड़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी है।

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सरवट पीर के पास रविवार को एक इमाम के साथ सरेराह मारपीट की घटना सामने आई है। बताया गया कि बाइक सवार कुछ युवकों ने मस्जिद में नमाज पढ़ाने जा रहे 24 वर्षीय मुफ्ती अब्दुल वहाब को रास्ते में रोककर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया।

 

जानकारी के अनुसार कच्ची सड़क मुख्य मार्ग पर कब्रिस्तान गौर गरीबा के पास स्थित सरवट पीर की मस्जिद में मुफ्ती अब्दुल वहाब इमाम के रूप में नियुक्त हैं। रविवार दोपहर वह बाइक पर सवार होकर मस्जिद में जौहर की नमाज अदा कराने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें घेर लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हमला कर दिया।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

 

वायरल हुई सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि बाइक से जाते मुफ्ति का पीछे से आवाज लगाकर युवकों द्वारा रोका जाता है, तीन युवक, जिनमें से एक के हाथ में क्रिकेट बेट है, बाइक के पास जाकर मुफ्ति के साथ अभद्रता करते हैं, इनका विरोध करने पर मारपीट शुरू हो जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने मुफ्ती के साथ काफी देर तक मारपीट की। बताया गया कि हमले के दौरान आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। मुफ्ती अब्दुल वहाब ने आत्मरक्षा में हमलावरों का सामना करने की कोशिश भी की, लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण वह ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। रोजे की हालत में मारपीट और चोट लगने से वह जान बचाकर भागे, लेकिन कुछ दूरी पर सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

 

घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने घायल इमाम को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल में उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा भी किया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर एएससपी सिद्धार्थ के. मिश्रा और सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावर युवक दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं। हालांकि विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया गया है कि आरोपियों में से कुछ लोग गांधी कॉलोनी क्षेत्र में चाट का ठेला लगाते हैं। घायल मुफ्ति अब्दुल वहाब के चाचा आसिफ ने आरोप लगाया कि उनके भतीजे पर हत्या के इरादे से हमला किया गया है। पुलिस की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई, अस्पताल में भी मेडिकल कराने को चिकित्सक लापरवाह बने रहे। पुलिस पर न जाने कैसा दबाव बना नजर आ रहा है। उनके भतीजे पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ हम सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।