किसान नेता पूरन सिंह पर गिरफ्तारी का खतरा”

किसान नेता पूरन सिंह पर गिरफ्तारी का खतरा"

“किसान नेता पूरन सिंह पर गिरफ्तारी का खतरा”
मुज़फ्फरनगर: तितावी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में युवक पर जानलेवा हमला करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष पूरन सिंह का बेटा और उसका ड्राइवर भी शामिल है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी नसीरपुर बिजली घर के पास से की। जानकारी के अनुसार, यह विवाद छह मार्च को सुबह करीब नौ बजे शुरू हुआ। पीड़ित युवक दुष्यंत गाय लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसान नेता पूरन सिंह की गाड़ी आ गई। दुष्यंत ने गाड़ी साइड करने के लिए कहा, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान पूरन सिंह ने दुष्यंत के साथ गाली-गलौज की। पीड़िता ओमवती के अनुसार, उसी दिन शाम को जब दुष्यंत अपनी मां की दवाई लेने डॉक्टर के पास जा रहा था, तभी दीक्षित के घर के सामने पहले से घात लगाए बैठे रवि, दीक्षित, नंदू, सागर, विक्की और ड्राइवर अनिकेष ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि सभी ने एकराय होकर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड, चाकू और अन्य धारदार हथियारों से दुष्यंत को बुरी तरह पीटा, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। पीड़ित की मां ओमवती की तहरीर पर पुलिस ने किसान नेता पूरन सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा और घातक हथियारों से हमला करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पवन चौधरी के मुताबिक, शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर नसीरपुर निवासी विजय प्रताप उर्फ नंदू, कार चालक अनिकेष और रवि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।