पश्चिम उत्तर प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा की व्यूह रचना जारी

पश्चिम उत्तर प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा की व्यूह रचना जारी

मेरठ ।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार विधानसभा चुनावों में प्राप्त भारी सफलता से उत्साहित उत्तर प्रदेश में अपनी व्यूह रचना करने में व्यस्त है । इसी कड़ी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा चुनावी विसात को इस प्रकार बिछा रहे हैं जिसमें जातिगत संतुलन बनाते हुए संगठन को जो रूप दिया जाए उससे सत्तारूढ़ दल के मतों का पोलराइजेशन किया जा सके । इसी नीति पर चलते हुए उनके द्वारा जिस प्रदेश इकाई का गठन किया गया है, वह उनकी शह और मात की राजनीतिक चाल प्रमाणित होगी इसमें कोई संशय नहीं ।
प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा द्वारा बीते रविवार प्रदेश कार्यकारिणी में सहारनपुर के देवबंद निवासी शिवकुमार को प्रचार मंत्री बनाकर संगठन की मजबूती का जो खम्भ गाड़ा गया है उससे एक तीर से दो शिकार किए हैं । मालूम हो कि शिवकुमार पूर्व में दलित सेना में कार्य कर चुके हैं ।