मित्र वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा हेल्थ मेडिकल चेकअप एवं दवाई वितरण
मित्र वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा हेल्थ मेडिकल चेकअप एवं दवाई वितरण

8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जानसठ देहात में मित्र वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा हेल्थ मेडिकल चेकअप एवं दवाई वितरण का कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांव से 72 महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ डीटीओ डॉo सी पी सिंह द्वारा फीता कटकर किया गया तथा मेडिकल कैंप में डॉo रजनीश गर्ग , डॉo अंजली गर्ग, डॉo, सुधा गुप्ता , डॉo प्रणव कुमार द्वारा मरीजो का चेकअप कर दवाई वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड स्तरीय स्वशासन कार्यक्रम के परियोजना समन्वयक प्रमोद चौधरी ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य कैंप, पर्यावरण पर शिक्षा, नई कृषि तकनीक से किसानों को होने वाले लाभ युवा तथा महिलाओं को आजीविका से जोड़ने की गतिविधियां की जाती है इसी गतिविधि के दौरान आज हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।
हेल्थ कैंप के दौरान संस्था के उपाध्यक्ष राहुल बालियान ने हेल्थ कैंप के संदर्भ में दी जाने वाली सुविधाएं तथा महिलाओं को रोग मुक्त रहने के तरीके बताएं ।
कैंप की व्यवस्था में संस्था के जनरल सेक्रेटरी ईश जुनेजा, सचिन अग्रवाल, गिरीश भारद्वाज, मीनाक्षी नर्स हैड, गगनदीप, सतेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा ।
हेल्प चेकअप कैंप का संचालन समाजसेवी रवि शर्मा द्वारा किया गया।

Subscribe to my channel