मुख्य विकास अधिकारी ने पक्षी हॉस्पिटल की एम्बुलेंस का किया उद्घाटन

मुख्य विकास अधिकारी ने पक्षी हॉस्पिटल की एम्बुलेंस का किया उद्घाटन

मुख्य विकास अधिकारी ने पक्षी हॉस्पिटल की एम्बुलेंस का किया उद्घाटन

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

मुज़फ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित सकल जैन समाज द्वारा संचालित पक्षी हॉस्पिटल में घायल व बीमार पक्षियों की सेवा को मजबूत करने के लिए रविवार को नई एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी कमलकिशोर देशभूषण कंडारकर ने किया। यह एम्बुलेंस स्वर्गीय रमेश चन्द्र जैन की पुण्य स्मृति में शुरू की गई है, जिसके माध्यम से घायल पक्षियों को त्वरित सूचना पर अस्पताल तक लाया-ले जाया जा सकेगा। कार्यक्रम से पहले स्वागत व सम्मान सभा का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने पक्षी सेवा को जीव दया का प्रेरणादायक कार्य बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील जैन ने की तथा संचालन आशीष जैन ने किया। इस अवसर पर गौरव जैन, अतुल जैन, सुनील जैन, विप्लव जैन, एडवोकेट निपुण जैन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।