यक्ष एप पर पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण, सीयूजी मोबाइल भी वितरित

यक्ष एप पर पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण, सीयूजी मोबाइल भी वितरित

यक्ष एप पर पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण, सीयूजी मोबाइल भी वितरित

मुजफ्फरनगर। अपराधियों के सत्यापन और विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से शुरू किए गए “यक्ष एप” के संबंध में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में विवेचकों और बीट आरक्षियों को एप के उपयोग, कार्यप्रणाली और विभिन्न फीचर्स की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान एप के माध्यम से अपराधियों का डाटा फीड करने, सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने और विवेचना से संबंधित विवरण अपलोड करने का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

इस अवसर पर विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन और सूचना के त्वरित आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने के लिए विवेचकों व बीट आरक्षियों को सीयूजी मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में यक्ष एप का नियमित उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि अपराध नियंत्रण और विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में तेजी लाई जा सके। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।