रूड़की रोड़ स्थित श्री राम पॉलिटेक्निक मुजफ्फरनगर एवं इंजीनियर्स कलब केन्द्रीय शाखा
रूड़की रोड़ स्थित श्री राम पॉलिटेक्निक मुजफ्फरनगर एवं इंजीनियर्स कलब केन्द्रीय शाखा

रूड़की रोड़ स्थित श्री राम पॉलिटेक्निक मुजफ्फरनगर एवं इंजीनियर्स कलब केन्द्रीय शाखा, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्तवावधान में सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए “सिविल इंजीनियरिंगरू व्यवहारिक ज्ञान” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इं0 संजय त्यागी (प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, मुजफ्फरनगर) इंजीनियर क्लब के सचिव इं0 बसंत कुमार गोयल, प्रधानाचार्य डॉ0 अश्वनी कुमार तथा सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विभाग अध्यक्षा एप्लाइड साइंस स्नेहलता गर्ग द्वारा किया गया।
मुख्य वक्ता इंजीनियर संजय त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सफलता के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यवहारिक अनुभव भी अत्यंत आवश्यक है। सेमिनार के दौरान छात्रों को सिविल इंजीनियरिंग के महत्वपूर्ण विषयों जैसे व्च्ब् सीमेंट, च्च्ब् सीमेंट, सीमेंट ग्रेड, कंक्रीट, सीमेंट की सामर्थ्य ,क्यूरिंग, च्ब्ब्, त्ब्ब् तथा अन्य तकनीकी शब्दों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उनके व्यवहारिक उपयोग को समझाया गया।उन्होंने अपने प्रजेंटेशन के दौरान छात्र-छात्राओं से सवाल-जवाब भी किएं जिनका जवाब छात्र-छात्राओं ने बडी शालीनता से दिया, और छात्रों को साइट पर कार्य करने के अनुभव और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इंजीनियर क्लब के सचिव इंजीनियर बसंत कुमार गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सेमिनार छात्रों को तकनीकी क्षेत्र की वास्तविक चुनौतियों से परिचित कराते हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।
सेमिनार में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए आशु सैफी, नेहा, प्रशांत कुमार, जावेद और मोहम्मद तलहा को प्रशस्ति प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया गया प्रधानाचार्य डॉ0 अश्वनी कुमार ने मुख्य अतिथि इं0 संजय त्यागी का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न के रूप में एक पौधा भेंट किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ0 अश्वनी कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सिविल इंजीनियरिंग देश के विकास की आधारशिला है और छात्रों को अपने विषय में गहराई से अध्ययन कर व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करना चाहिए।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष जोनी कुमार, नितिन गुप्ता, शुभम गुप्ता, छवि, अध्यापक मुकुल पुलस्त्य, विवेक धीरयान और विपुल शर्मा नीतीश कुमार गोयल, अनुपम त्यागी, विक्रांत पांचाल, नरगिस, अरुण कश्यप एवं विशु शर्मा सहित संस्थान के अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। सेमिनार में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।सेमिनार में सिविल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Subscribe to my channel