दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (बड़गांव)। सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के
गांव बहेड़ा के पास दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार चरथावल के कसौली गांव निवासी विकास (19) की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों को शव उठाने नहीं दिया। शव को पहले बड़गांव- नन्हेड़ा फिर देवबंद-नानौता मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने के लिए अड़े रहे। बाद में एसडीएम रामपुर मनिहारान ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार विकास बाइक से बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में अपने रिश्तेदार को लेने जा रहा था। गांव बहेड़ा में गन्ना क्रय केंद्र के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे अनियंत्रित दूध पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजनों के साथ ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया। शव को बड़गांव-नन्हेड़ा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण आलाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। रामपुर मनिहारान तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जाम लगा रहे कुछ जिम्मेदार लोगों को थाने बुलाकर गाड़ी मालिक व नानौता दूध फैक्टरी मालिक से वार्ता कराने का आश्वासन दिया, लेकिन वार्ता विफल होने के चलते गुस्साए ग्रामीणों ने शव को फिर देवबंद-नानौता मार्ग के सर्विस रोड तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया।
एसडीएम डाॅ. पूर्वा शर्मा, सीओ अशोक कुमार सिसौदिया ने जाम लगा रहे ग्रामीणों को गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही, लेकिन ग्रामीण मृतक परिवार को मौके पर ही मुआवजा देने की बात करने लगे। मृतक के चाचा ललित की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक अर्जुन निवासी काशीपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने जाम खोला।
विकास मुजफ्फरनगर की एक गत्ता फैक्टरी में फोरमैन के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद दूध वाहन चालक मौके से भाग गया था। विकास परिवार में सबसे छोटा था। उसने हेलमेट भी लगा रखा था, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक को करीब 30 फीट तक घसीटते ले गया। उसके बाद वाहन सड़क मार्ग किनारे खड़े पेड़ को जड़ से उखाड़ते हुए खेत में घुस गया।