पुलिस ने फरार चल रहे एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस ने फरार चल रहे एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस ने फरार चल रहे एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (गागलहेडी)।
सहारनपुर जनपद की थाना गागलहेडी पुलिस ने फरार चल रहे एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष अमित नागर के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना थाना गागलहेडी पुलिस ने चैकिंग व गश्त के दौरान एक वारण्टी अभियुक्त जितेन्द्र रावत पुत्र सोहन सिंह निवासी शत्रुघनपुरी कालोनी कैलाशपुर थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर को सम्बन्धित मु0अ0सं0 177/21 धारा 147/452/323/307 भादवि थाना गागलहेड़ी में ग्राम कैलाशपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित नागर थाना गागलहेडी सहारनपुर,
उ0नि0 शिव कुमार थाना गागलहेडी सहारनपुर व का0 398 नरदेव थाना गागलहेडी सहारनपुर शामिल है।