राज्य मंत्री गुलाब देवी ने किया बाल विवाह मुक्त भारत के सौ दिवसीय अभियान का समापन
राज्य मंत्री गुलाब देवी ने किया बाल विवाह मुक्त भारत के सौ दिवसीय अभियान का समापन

राज्य मंत्री गुलाब देवी ने किया बाल विवाह मुक्त भारत के सौ दिवसीय अभियान का समापन
जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन ने अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डीपीओ को किया सम्मानित
उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया।प।उत्तर प्रदेश प्रभारी
सम्भल। बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य मंत्री गुलाब देवी ने बाल विवाह मुक्त भारत के सौ दिवसीय अभियान का समापन किया। आपको बताते चलें कि बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में भारत सरकार ने पूरे देश में सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया था जिसके अंतर्गत जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने 19 जनवरी 2026 को बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह रथ जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी प्रयत्न संस्था द्वारा संचालित किया गया था। रथ ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने, लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराने और इसे पूर्ण रूप से रोकने का संदेश दिया। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने बाले जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी प्रयत्न संस्था के प्रभारी गौरीशंकर चौधरी कि तरफ से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनामिका यादव को भी सीडीओ गोरखनाथ भट्ट द्वारा महिला शक्ति सम्मान दिया गया इस अवसर गौरीशंकर चौधरी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन नहीं बल्कि हर रोज होना चाहिए हमें घर में कार्य क्षेत्र में सफर में हर जगह महिलाओं का सम्मान करना चाहिए इस अवसर पर राजमंत्री गुलाबो देवी जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट चेयरमैन राजेश शंकर राजू जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण संगीता भार्गव नीलम रॉय रंजना शर्मा सिराज अहमद एवं आगनबाड़ियां मौजूद रही।

Subscribe to my channel