सादड़ी में 11 को निकलेगी मूसल गेर
सादड़ी में 11 को निकलेगी मूसल गेर

सादड़ी में 11 को निकलेगी मूसल गेर
सादड़ी शहर में रंगोत्सव पर सगरवंशी माली समाज – की ओर से 11 मार्च को पारंपरिक मूसल गेर निकाली – जाएगी। इसे लेकर समाज के लोगों में उत्साह है। – तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार भी समाज के युवा, बुजुर्ग और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों की थाप पर गेर में भाग लेंगे।
गेर का शुभारंभ शाम को नाईवाड़ा चौक स्थित मालिया बास के भैरव मंदिर से होगा। इससे पहले इष्टदेव भैरवजी और माता आशापुरा की पूजा-अर्चना की जाएगी। समाज के मांगीलाल सगरवंशी ने बताया कि गेर से पहले विशेष पूजा कर परंपरा का निर्वहन किया जाएगा।
गेर यात्रा भैरव मंदिर से शुरू होकर तलवटा चौक, – मेन बाजार, गोखरों का बास, आखरिया चौक और गांछवाड़ा ढाल सहित शहर के प्रमुख मार्गों सेनिकलेगी। समाजजन मूसल लेकर पारंपरिक नृत्य करते हुए होली के उल्लास का संदेश देंगे। इसके बाद गेर सुकड़ी नदी और ब्रजभाटा तक पहुंचेगी तथा पुनः भैरव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना के साथ समापन होगा। समापन के बाद समाज की बैठक की जाएगी।

Subscribe to my channel