सीसीएसयू के वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन की मांग
सीसीएसयू के वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन की मांग

*सीसीएसयू के वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन की मांग*
*परीक्षा कार्यक्रम में त्रुटि सुधार हेतु भेजा ज्ञापन : छात्रसंघ नेता अमन जैन*
आज छात्रसंघ संयुक्त सचिव अमन जैन ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को वार्षिक पद्धति में संचालित स्नातक एवं परास्नातक स्तर के व्यक्तिगत व संस्थागत पाठ्यक्रमों के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन कराने हेतु द्वि-सूत्रीय ज्ञापन भेजा।
छात्रसंघ नेता अमन जैन ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा गत माह वार्षिक पद्धति के अंतर्गत स्नातक व परास्नातक स्तर की परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था, जिसमें कुछ त्रुटियां पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि बीएससी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के गणित विषय के विषय कोड क्रमशः B-228 एवं B-328 का पेपर परीक्षा कार्यक्रम में दो अलग-अलग तिथियों में दर्शाया गया है। इसके अतिरिक्त बीएससी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विभिन्न विषयों के पेपर एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में दर्शाए जाने के कारण विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में हैं।
छात्रसंघ नेता अमन जैन ने बताया कि उक्त समस्याओं से परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए छात्रहित में परीक्षा कार्यक्रम में शीघ्र संशोधन कर समस्या का समाधान कराने की मांग की गई है। इस पर परीक्षा नियंत्रक ने दोनों समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।

Subscribe to my channel