एचटी लाइन की चपेट में आने से एक बच्चा करंट लगने से झुलसा

एचटी लाइन की चपेट में आने से एक बच्चा करंट लगने से झुलसा

देवबंद : एचटी लाइन की चपेट में आने से एक बच्चा करंट लगने से झुलसा

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)। घर की छत के ऊपर से होकर जा रही है एचटी लाइन की चपेट में आकर एक बालक करंट लगने से झुलस गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। मकान मालिक ने छत के ऊपर से होकर जा रही एचटी लाइन को अन्य स्थान पर बदले जाने की प्रशासन से मांग की है। तल्हेडी चुंगी से शहीद की गोहर जाने वाले रास्ते पर फहीम का पुत्र फरहान (12) परिवार के बच्चों के साथ घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से होकर जा रही एचटी लाइन पर उसका हाथ टच हो जाने से वह करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। बच्चों के शोर-शराबें की आवाज सुनकर परिजनों ने उसे गंभीर हालत में रेलवे रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। फरहान के पिता फहीम के मुताबिक उनकी छत के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है। उसके मुताबिक बार-बार मांग के बावजूद भी लाइन को स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है।