मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन
मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन, पुतला फूंक कर हिंदू युवा वाहिनी ने दिया विवादित बयान मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता को लेकर बिहार के तथाकथित मौलाना अब्दुल्लाह सलीम द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के बाद जहां पूरे प्रदेश में मौलाना के खिलाफ हिंदू संगठनों द्वारा मौलाना का जमकर विरोध और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है वहीं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में भी मंगलवार सुबह हिंदू युवा वाहिनी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया।इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौलाना मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जय श्रीराम जय श्रीराम के नारे लगाए और माता के सम्मान में हिंदू युवा वाहिनी मैदान में के नारे लगाए। पुतला दहन करने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा को एक तहरीर देते हुए बिहार के तथाकथित मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।
हिंदू युवा वाहिनी के सहारनपुर मंडल प्रभारी आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने विवादित बयान देते हुए कहा कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता को लेकर जो बिहार के मौलाना ने अभद्र भाषा और विवादित बयान दिया है उसकी हम घोर निंदा करते हैं और हम मांग करते हैं कि ऐसे मौलाना के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार करके मुजफ्फरनगर जेल में लाया जाए।
आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने कहा कि ऐसे मौलाना को तो जिंदा जला देना चाहिए उसे फांसी की सजा नहीं बल्कि जिंदा दफन कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम की जुबान काट कर लेगा उसको हिंदू युवा वाहिनी मुजफ्फरनगर 1 लाख 25 हजार का इनाम देगी।

Subscribe to my channel