दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वाहन तेजी से फर्राटा भरने लगे लेकिन सैकड़ों दुकानदारों की छीनी रोजी रोटी
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वाहन तेजी से फर्राटा भरने लगे लेकिन सैकड़ों दुकानदारों की छीनी रोजी रोटी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वाहन तेजी से फर्राटा भरने लगे लेकिन सैकड़ों दुकानदारों की छीनी रोजी रोटी
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वाहन तेजी से फर्राटा भर रहे हैं। यात्रियों को ये दूरी तय करने में अब पहले से आधा तिहाई समय ही लगता है। सहारनपुर में कस्बा गागलहेड़ी से सुंदरपुर तक के 25 किलोमीटर के दायरे में सैकड़ों दुकानदार, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालक का इससे रोजगार पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। आधी रात तक जबरदस्त रौनक रहती थी और हजारों लोगों की रोजी-रोटी वाहन चालकों और यात्रियों के चाय पान और खरीददारी पर निर्भर थी। अब ये सभी फ्लाईओवर के नीचे आ गए हैं और ग्राहकों से वंचित हो गए हैं। चमारीखेड़ा टोल के पास करोड़ों की लागत से भव्य रेस्टोरेंट के संचालक चंदन सिंह ने कहा कि उनका कारोबार पूरी तरह से डूब गया है। छुटमलपुर निवासी रेस्टोरेंट मालिक इंद्रजीत अरोड़ा ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के कारण उन्हें अपना कारोबार बंद करना पड़ा। अब वे कहीं ओर जाने की योजना बना रहे हैं। छुटमलपुर के ढाबा संचालक सोनू ने भी अपना ढाबा बंद कर दिया है।
गांव रेहड़ी निवासी राजकुमार सैनी ने बताया कि उन्होंने चमारीखेड़े में 10 साल से चल रहे रेस्टोरेंट को बंद कर दिया है। ऐसे सैकड़ों लोग हैं जिनकी सड़क किनारे की करोड़ों रूपयों मूल्य की जमीन के दामों में भारी गिरावट आ गई है। 25 किलोमीटर के दायरे में सैकड़ों ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों का काम ठप्प होकर रह गया है।

Subscribe to my channel