फसल क्रांति कृषि मेला

फसल क्रांति कृषि मेला

*फसल क्रांति कृषि मेला*
जनपद सम्भल के असमोली ब्लॉक में *श्री कल्कीधाम* प्रांगण में इफको का स्टॉल लगाया गया

 

उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया।प। उत्तर प्रदेश प्रभारी

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

 

 

क्षेत्र अधिकारी इफको अमित पटेल द्वारा कार्यक्रम में मंच के माध्यम से फसल क्रांति कृषि मेला में आए सभी किसान भाइयों को मिट्टी की जांच के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई एवं खेत में फसल अवशेष को सड़ाने के लिए किसानों भाइयों को इफको के बायोडिमोपोजर का इस्तेमाल करने के बारे में बताया जिससे खेत में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा बढ़ती है इसके साथ साथ मृदा की उर्वरा शक्ति बढ़ती है किसान भाइयों को नैनो यूरिया प्लस नैनो डीएपी के उपयोग के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई किसान भाई अपनी सभी प्रकार की फसलों में आलू और गेहूं, गन्ना धान मक्का मेंथा सब्जी एवम अन्य सभी फसलों में नैनो उर्वरकों का प्रयोग करें मक्का की फसल हेतु नैनो डीएपी 5मिली प्रति किग्रा हिसाब से बीज शोधन करके बुवाई करे और बुबाई के 35 से 40 दिन के बाद फसल नैनो डीएपी का छिड़काव करके किसान भाई अपनी फसल से अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते है। इफको की नैनो जिंक और इफको नैनो कॉपर 100मिली को 100 लीटर पानी में खोल कर स्प्रे करने से जिंक की आपूर्ति होती है जिंक एक महत्वपूर्ण सूक्ष्म पोषक तत्व है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने,और डीएनए/प्रोटीन संश्लेषण करने में सहायक होता हैं नैनो कॉपर (तांबा) पौधों के लिए एक आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व है, जो क्लोरोफिल उत्पादन, श्वसन, प्रकाश संश्लेषण और एंजाइम सक्रियता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पौधों की कोशिका भित्ति को मजबूत करता है और कवकनाशी व जीवाणुनाशक के रूप में बीमारियों जैसे ब्लाइट, कैंकर से फसल को बचाता है। कॉपर सब्जियों का रंग निखारने में भी सहायक है।