हरेंद्र मलिक पहुंचे दोनों परिवारों के बीच

हरेंद्र मलिक पहुंचे दोनों परिवारों के बीच

नसीरपुर प्रकरण: सांसद हरेंद्र मलिक पहुंचे दोनों परिवारों के बीच, भाईचारा बनाए रखने की अपील नसीरपुर प्रकरण को लेकर मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक सोमवार को दोनों पक्षों के परिवारों के बीच पहुंचे और उनसे मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने दोनों परिवारों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी विवाद को आपसी समझदारी, संवाद और शांति के साथ सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और एकता बनी रहनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार का तनाव न फैले।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

इस दौरान दोनों परिवारों के लोगों ने भी आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांति बनाए रखने की बात कही तथा विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने पर सहमति जताई।
मुलाकात के दौरान तितावी से राजेंद्र सिंह, चौधरी प्रदीप सिंह, रविंद्र प्रधान तितावी, रोहित चौधरी, धनसैनी मदन सिंह, चौधरी बालेंद्र सिंह, शैलेंद्र कश्यप, अशोक वर्मा पूर्व प्रधान और रोहित बालियान कुटबी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।