पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार,साथी फरार
पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार,साथी फरार

देवबंद : पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार,साथी फरार
(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।
देवबंद के बीबीपुर मार्ग पर पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश नासिर उर्फ बाला पुलिस की गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। देवबंद के बीबीपुर मार्ग पर बीती देर रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश नासिर उर्फ बाला पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।पुलिस के अनुसार पुलिस टीम बीबीपुर मार्ग स्थित चांद कॉलोनी के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मकबरा की ओर से बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर दोनों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर उनकी बाइक फिसल गई। इसके बाद दोनों ने एक पेड़ की आड़ लेकर पुलिस पर दोबारा फायरिंग कर दी।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नासिर उर्फ बाला के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। गिरफ्तार नासिर उर्फ बाला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेरियान का रहने वाला है और बड़गांव तथा नानौता थानों में उसके खिलाफ गोकशी के आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। वह लंबे समय से वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश जारी है।

Subscribe to my channel