पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना नानौता पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दे कि विगत् 8 मार्च को वादी सचिन सैनी पुत्र सौरण निवासी मौहल्ला मकदूम जहाँ सराय बड़ा बगड़ कस्बा व थाना गंगोह की तहरीर पर आरोपियों सोनू पुत्र जयलाल निवासी रंगेल थाना गंगोह सहारनपुर व रुबी पत्नी संदीप निवासी मौहल्ला मकदूम जहाँ सराय बडा बगड कस्बा व थाना गंगोह के खिलाफ वादी के भाई आशु पुत्र सौरण की विगत् 12 नवम्बर को रुहाड़ा नाला कस्बा नानौता में डुबाकर हत्या करने के संबंध में थाना नानौता पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनो वांछित आरोपियों सोनू पुत्र जयलाल व रुबी पत्नी संदीप को जनपद सहारनपुर से गिरफ्तार कर उनका चालान काटकर जेल भेज दिया है।