सभापति की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधान सभा की मा0 सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक हुई सम्पन्न
सभापति की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधान सभा की मा0 सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक हुई सम्पन्न

सहारनपुर : सभापति की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधान सभा की मा0 सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक हुई सम्पन्न
आश्वासन समिति के सभापति एवं सदस्यो ने जिला अस्पताल, ढमोला नदी में निर्माणाधीन पुल, उच्च प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर का किया निरीक्षण
नगर विधायक राजीव गुम्बर ने नगर विधानसभा के परिषदीय विद्यालयों में विधायक निधि से आर ओ लगवाए जाने के दिये निर्देश
सभापति एवं सदस्यों ने बच्चों से स्नेहिल प्यार कर चॉकलेट, टोफी, पेंसिल,पुस्तकें वितरित की
ढमोला नदी में निर्माणाधीन पुल को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिय कहा
उच्च प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर में साफ सफाई, शुद्ध जल, प्रकाश एवं शिक्षा की व्यवस्था पर संतुष्टि की व्यक्त
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। माननीय सभापति राजपाल सिंह बालियान की अध्यक्षता एवं समिति के सदस्य राजीव गुंबर, रामखिलाड़ी सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल की उपस्थिति में सर्किट हाउस सभागार में उत्तर प्रदेश विधान सभा की मा0 सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक आहूत की गयी। समिति ने जनपद के आवास एवं शहरी नियोजन, वन, पर्यावरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चीनी एवं गन्ना उद्योग, नगर विकास, भूतत्व एवं खनिकर्म, राजस्व, सिंचाई एवं जल संसाधन, गृह, कारागार, लोक निर्माण, बेसिक शिक्षा, मा० शिक्षा, खादय एवं रसद विभागों के लम्बित आश्वासन पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुये सभापति निर्देश दिये कि चिकित्सको की उपलब्धता के अनुसार सभी सी0एस0सी0 एवं पी0एस0सी0 में चिकित्सकों की नियुक्ति की जाये। समिति के सदस्य राजीव गुंबर ने चिकित्सालयो में उपलब्ध अल्ट्रासाउंड मशीन के खराब होने पर यथाशीघ्र ठीक कराये जाने को कहा अन्यथा की स्थिति में आपूर्तिकर्ता कम्पनी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। समिति के सभापति ने कार्य को केवल पत्राचार के माध्यम से औपचारिकता नही करने बल्कि व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करने को कहा। सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बनायी जा रही नवीन कालोनियों को बनाये जाने पर प्रसन्नता प्रकट की। समिति ने जल की स्वच्छता बनाये रखने के लिए तथा ओधोगो के प्रदूषण को रोकने हेतु नगर निगम भी लीड लेने को कहा। उन्होने नये स्थापित किये जा रहे एस0टी0पी0 की भी जानकारी ली।नगर विकास विभाग को ढमोला नदी की सफाई किये जाने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त द्वारा जानकारी दी गयी की इस सम्बन्ध में एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया। सभापति ने निर्देश दिये की किसी भी कार्य को करने से पहले जनप्रतिनिधियो से सलाह ले और कार्य की समाप्ति पर उन्हे अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होने पी0डब्लू0डी0 को निर्देशित किया कि पिछले वर्ष की कार्ययोजना में जो कार्य बचे है,उनको इस वर्ष ले लिया जाये। समिति के सदस्य राजीव गुम्बर ने जिला पूर्ति अधिकारी को निदेर्शित किया कि किसी भी सार्वजनिक दुकानो में घटतोली न हो इस बात को सुनिश्चित किया जाये। राजकीय माध्यमिक विद्यालयो में बच्चो की उपस्थिति पोर्टल के माध्यम से दर्ज की जाये। आश्वासन समिति के सभापति एवं सदस्यो ने जिला अस्पताल, ढमोला नदी में निर्माणाधीन पुल, उच्च प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय में सिटी स्कैन कक्ष, आपतकालीन वार्ड, रैन बसेरा आदि को देखा तथा भर्ती मरीजो से हो रहे उपचार के सम्बन्ध में जानकारी ली सभी के द्वारा सन्तुष्टि प्रकट की गयी। बेरी बाग में नवनिर्मित सडक को देखा जिसके सम्बन्ध में सडक की गुणवत्ता को जांचने के निर्देश दिये तथा किसी भी कमी यथाशीघ्र दूर करने को कहा। ढमोला नदी में निर्माणाधीन पुल को समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण ढगं से पूर्ण करने के लिय कहा। उच्च प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर का निरीक्षण किया। यहां पर साफ सफाई, शुद्ध जल की व्यवस्था प्रकाश की व्यवस्था शिक्षा व्यवस्था को देखा जिस पर उन्होने संतुष्टि व्यक्त की। समिति की सदस्य राजीव गुम्बर ने बच्चो को आर0ओ0 के पानी की उपलब्धता की जानकारी ली, इस सम्बन्ध में उन्होने कहा कि नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयो में प्रपोजल बनाकर देने तथा आर0ओ0 लगाने के निर्देश दिये जिसका भुगतान उन्होंने स्वयं अपने स्तर से करने को कहा। सभापति एवं सदस्यो ने बच्चो से स्नेहिल प्यार कर चॉकलेट, टोफी, पेंसिल,पुस्तके वितरित की जिससे बच्चों ने सहर्ष स्वीकार कर धन्यवाद दिया। सभापति ने मीटिंग की व्यवस्थाओ एवं जिलाधिकारी की प्रशंसा की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समिति को आश्वस्त किया कि जो प्रकरण विक्षेपित नही हुए है उनको समयबद्ध रूप से विक्षेपित कराया जायेगा तथा माननीय समिति को भी इससे अवगत कराया जायेगा एवं दिये गये निर्देशो का अक्षरशः पालन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, विकास प्राधिकरण से संतोष कुमार राय, नगर आयुक्त शिपू गिरी सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel