मां शाकुम्बरी विश्वविद्यालय में 17-18 मार्च को आयोजित सम्मेलन में इसरो के वैज्ञानिक भारत को प्रेरित करने वाले मुद्दों पर विचार मंथन करेंगे
मां शाकुम्बरी विश्वविद्यालय में 17-18 मार्च को आयोजित सम्मेलन में इसरो के वैज्ञानिक भारत को प्रेरित करने वाले मुद्दों पर विचार मंथन करेंगे

सहारनपुर : मां शाकुम्बरी विश्वविद्यालय में 17-18 मार्च को आयोजित सम्मेलन में इसरो के वैज्ञानिक भारत को प्रेरित करने वाले मुद्दों पर विचार मंथन करेंगे
✍🏾रिपोर्ट- सुरेंद्र सिंघल, वरिष्ठ पत्रकार.
सहारनपुर। मां शाकुम्बरी विश्वविद्यालय में 17-18 मार्च को आयोजित सम्मेलन में इसरो के वैज्ञानिक भारत को प्रेरित करने वाले मुद्दों पर विचार मंथन करेंगे। यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर डा. विमला वाई ने आज बताया कि उनके विश्वविद्यालय में 17 और 18 मार्च को दो दिवसीय विचार मंथन किया जा रहा है, जिसमें इसरो के वैज्ञानिक और अन्य विशेषज्ञ भारत को प्रेरित करने और नए क्षितिज तलाशने पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस कार्यक्रम की सहसंयोजक माउंट शिवालिक, कोसमो सिटी और ओप्टीमाइज रिसर्च संस्था है। जो प्रमुख वैज्ञानिक और विशेषज्ञ इस कन्क्लेव में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे उनमें रूडकी उत्तराखंड इसरो के पूर्व निदेशक डा. भानुपंत, बेंगलूरू कर्नाटक इसरो की पूर्व निदेशक डा. वृंदा वी और डा. इसरो के पूर्व निदेशक डा. वेंकटा कृष्णना पीवी, रूडकी उत्तराखंड के वाटर हेल्थ लैब्स के चेयरमैन डा. सुरेश शिशोदिया प्रमुख है।आयोजनकर्त्ताओं में यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. विमला वाई, रजिस्ट्रार कमल कृष्णा, परीक्षा नियंत्रक डा. राजीव कुमार, वित्त अधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी, शैक्षणिक नियंत्रक प्रोफेसर विनोद कुमार, प्रोफेसर ममता सिंघल, प्रोफेसर गरिमा जैन, डा. राकेश कुमार गर्ग, डा. ममता चौधरी, डा. पंकज कुमार, इंजीनियर विवेक पुंडीर, डा. सुनिता सोनकर, डा. ऋचा, कोमल त्यागी, डा. संदीप कुमार, प्रोफेसर योगेश गुप्ता, प्रोफेसर एसके उपाध्याय, प्रोफेसर विनोद कुमार, प्रोफेसर एके डीमरी, प्रोफेसर दीपा चौहान, प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह, गजेंद्र गहलोत, डा. खुशबू यादव, प्रोफेसर राजकुमार, प्रोफेसर एमएम फिरोज, डा. हर्षिता अग्रवाल, डा. अपूर्वा सिंह, सूरज चौरसिया, डा. संदीप कुमार, अभिनव पुंडीर, डा. मानव कात्यान आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। इस कन्क्लेव के संयोजक डा. दुर्गेश राज मोहन, प्रोफेसर महाराज सिंह कालेज सहारनपुर हैं। आयोजकों ने आज मां शाकुम्बरी विश्वविद्यालय के कुलपति कक्ष में कुलपति प्रोफेसर विमला वाई के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Subscribe to my channel