तेज रफ्तार कार स्टेट हाईवे के किनारे लगी लोहे की रेलिंग में जा घुसी, हादसे में कार सवार बुजुर्ग महिला की मौके पर ही हुई मौत

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (गागलहेड़ी)। नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार कार गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे के किनारे लगी लोहे की रेलिंग में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार रेलिंग में आरपार हो गई। हादसे में कार सवार प्रभा देवी (80) की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देहरादून निवासी हर्षपति ढिलदयाल अपनी पत्नी प्रभा देवी के साथ गुड़गांव से कार द्वारा वापस आ रहे थे। जब इनकी कार देहरादून-अंबाला हाईवे पर हरियाबास गांव के निकट पहुंची तो कार चला रहे हर्षपति को झपकी आ गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। हादसे में प्रभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बामुश्किल कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। कार चला रहे हर्षपति हादसे में सुरक्षित बच गए है।