व्यापारी के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ

व्यापारी के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ

सहारनपुर : व्यापारी के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (गागलहेड़ी)।सहारनपुर जनपद के कस्बा गागलहेडी निवासी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करने वाले व्यापारी के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने ईद के सामान की खरीदारी के लिए रखी करीब दस लाख रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पीड़ित जब अपने घर पहुंचा तब उसे चोरी का पता चला।थाने में तहरीर देते हुए मनीष निवासी दिनारपुर ने बताया कि वह अपने गागलहेड़ी वाले आवास पर था। दिनारपुर वाले मकान पर ताला लगा हुआ था। बीती रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में घुस कर अलमारी का ताला तोड़ दिया। उसमें रखा सारा सामान बिखेर दिया। अलमारी में रखे सोने चांदी के लाखों रुपये के आभूषण तथा दस लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। मनीष ने बताया कि दस लाख रुपये उसने अपनी दुकान से इकट्ठा कर रखे थे। इन रुपयों से वह अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर ईद के त्योहार के लिए सामान लाने वाला था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, जिनमें एक संदिग्ध दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।