जिलाधिकारी ने की सिद्धपीठ मेला माँ श्री शाकम्भरी देवी के आयोजन के संबंध में की बैठक
जिलाधिकारी ने की सिद्धपीठ मेला माँ श्री शाकम्भरी देवी के आयोजन के संबंध में की बैठक

सहारनपुर : जिलाधिकारी ने की सिद्धपीठ मेला माँ श्री शाकम्भरी देवी के आयोजन के संबंध में की बैठक, सीसीटीवी कैमरों एवं पीए सिस्टम से युक्त रहेगा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र
साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर न हो लापरवाही : – जिलाधिकारी मनीष बंसल
माँ श्री शाकम्भरी देवी मेला में रहेगी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द
बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर व्यक्त की सख्त नाराजगी
स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, प्रकाश, पार्किंग में सभी आवश्यक शर्तों को किया जाए पूरा
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में 19 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले सिद्धपीठ मेला माँ श्री शाकम्भरी देवी के आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं के लिए बैठक आहूत की गई। बैठक में डीएफओ एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के बिना बताए अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। डीएम मनीष बंसल ने पार्किंग व्यवस्था के दृष्टिगत पहले से पर्याप्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल पर प्रकाश, सीसीटीवी एवं पीए सिस्टम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल पर तैनात कार्मिकों की सूची पुलिस एवं प्रशासन को उपलब्ध कराते हुए कार्मिकों का पुलिस वैरीफिकेशन भी कराया जाए। स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर रहें तथा एम्बुलेंस एवं 24 घण्टे चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इसी के साथ समस्त आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रहे। भण्डारों में मेला अवधि के दौरान एवं बाद में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनी रहे। पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन की उपलब्धता कराई जाए। सफाई कार्य हेतु कर्मचारियों एवं सुपरवाईजर की ड्यूटी लगाई जाए। सफाई कर्मचारियों के पास रिफलेक्टर जैकेट रहे। स्थाई एवं अस्थाई शौचालय बनाए जाएं तथा स्वच्छता रखी जाए। विद्युत विभाग को मेला क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी विद्युत तार लटकती न रहे और विद्युत खम्भों की गार्डिंग कराई जाए। सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में रहे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाएं। इस बीच निर्माण कार्य पूरी तरीके से प्रतिबंधित रहेगा तथा बेरीकेटिंग लगाई जाएंगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, एसपी देहात सागर जैन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, उप जिलाधिकारी बेहट मानवेन्द्र सिंह, एआरटीओ एमपी सिंह, प्रबन्धक शाकम्भरी देवी मंदिर अतुल्य राणा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel