मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार 14 मार्च को जनपद सहारनपुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अधिकारियों द्वारा किया गया स्थलीय भ्रमण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार 14 मार्च को जनपद सहारनपुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अधिकारियों द्वारा किया गया स्थलीय भ्रमण

सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार 14 मार्च को जनपद सहारनपुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अधिकारियों द्वारा किया गया स्थलीय भ्रमण
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार 14 मार्च को जनपद सहारनपुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों की समीक्षा हेतु मण्डलायुक्त, सहारनपुर मण्डल डॉ0 रूपेश कुमार एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा जिलाधिकारी जनपद सहारनपुर मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर अभिनन्दन तथा जनपद सहारनपुर के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, जनसुविधा एवं कार्यक्रम से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।

Subscribe to my channel