गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलटी, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)। स्टेट हाईवे-59 पर गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे देवबंद के सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बीती देर रात स्टेट हाईवे पर घलौली चैक पोस्ट के पास गलत दिशा में दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर एक के बाद एक दो कारों को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में गांव सालहापुर निवासी कार सवार मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी कार में सवार लोगों को भी चोटे आई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मोनू को सीएचसी में भर्ती कराया। ट्रैक्टर-ट्राली चालक हादसे के बाद फरार हो गया। देवबंद कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Subscribe to my channel