पी.आर.पब्लिक के नन्हे कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा
पी.आर.पब्लिक के नन्हे कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

*पी.आर.पब्लिक के नन्हे कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा*
मुजफ्फरनगर के पचेंडा रोड स्थित पी.आर.पब्लिक स्कूल में आज दिनांक 14/3 /2026 को *शाइनिंग स्टार्स राइम रेसिटेशन समारोह* का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर अनन्या राणा( रिसोर्स पर्सन ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्ड), शिल्पा मलिक (प्रधानाचार्या पायनियर पब्लिक स्कूल) ,विकास राणा (किड्स सेपर्स) डाॅ राजीव (मेंबर ऑफ़ सी डब्ल्यू सी मुजफ्फरनगर ) ,स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल, स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल तथा मीना सिंघल (प्रधानाचार्या पी.आर.पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी) द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल जी ने उपस्थित सभी अतिथियों और वरिष्ठ जनों को पटका पहना कर और फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें कक्षा नर्सरी ,एलजी और यूकेजी के नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों द्वारा ‘ना मांगे हीरा मोती…, ये तो सच है कि भगवान है…, जिंदगी की यही रीत है आदि गीतों पर मन मोहक प्रस्तुति दी गई तथा बच्चों द्वारा कविता पाठ किया गया।नन्हें- मुन्ने बच्चो ने हिंदी और अंग्रेजी की कविताओं को बड़े ही उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हिन्दी, अंग्रेजी की कविताओ का पाठ किया, जिसने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कक्षा एक और दो के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सचमुच जादुई थी क्योंकि बच्चो ने अपनी मनमोहक अदाओं से रैंप वॉक कर सब का दिल जीत लिया। हर बच्चे ने इस आयोजन में कुछ खास जोड़ा। रचनात्मक वेशभूषा में मंच पर आते हुए उनकी खुशी और गर्व को देखना प्रेरणादायक था, जो उनके व्यक्तित्व और उनकी कल्पना की असीम संभावनाओं को दर्शाती है।हमारे नन्हे सुपरस्टारों ने सबका दिल जीत लिया। सभी प्रस्तुतियों ने माता-पिता और बच्चों दोनों को मस्ती और पुरानी यादों से भरे बीते युग में पहुंचा दिया। विद्यालय प्रांगण उत्साह से भरा हुआ था।इस उत्सव का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों की समझ विकसित होती है।
कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक क्षेत्र 2024- 25 के कक्षा 1से 11 तक के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अब्दुल रहीम, पंक्ति, अफ्फान, रिहान, रियांस, अलसबा, माहिरा, आराध्या, कृतिका धीमान, शिवांश गर्ग, आदिल चौधरी, मैत्री सिंघल, पीयूष मलिक, परिधि सिंह, अर्सलान, उत्कर्ष गोयल, वंश धीमान, वंशिका धीमान, रिहान, नव्या सिंघल, कृष्णा गोयल, अवनी गर्ग, निकुंज, वेदांश, गौरव कुमार, आर्या कौशिक, चैतन्य गुप्ता, रितिका, कुंज अरोड़ा, नमन सिंघल, विवेक बिंदल, शौर्य राणा, तेजेंद्र, वैष्णवी चौधरी, अंशिका शर्मा, मुस्कान सूजी हैं। पी.आर.पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी के पुरस्कृत विद्यार्थियों में रुद्रांशी राठी, रक्षित कुमार, वेदांशी, रोमित कपूर, यशी वर्मा, ओम चौधरी, मनिका, आरुष वाणी सिंघल, रोहन कुमार, आरुष चौधरी, अद्विका अग्रवाल, अविका वर्मा, दक्ष सिंघल, मानिक सिंह, आरोही सिंह, शिवाय सिंह, खुशी, सिद्धाम जैन, अविका कौशिक, हार्दिक शर्मा, विहान कक्कड़, आराध्या भारद्वाज, आरव मित्तल, परभनूर, राधिका, काव्या राजवंशी, साची अरोरा, अपेक्षा राठी, वैष्णवी सिंघल, वंशिका सिंह, अक्षित कौशिक, चेतन, प्रियांशु पुंडीर का नाम शामिल रहा। सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉक्टर राजीव जी ने अपने संबोधन में कहा आज जो पुरस्कार आप प्राप्त कर रहे हैं, वह केवल एक पदक या प्रमाण पत्र नहीं है, बल्कि यह आपके पिछले एक वर्ष के निरंतर परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास का प्रमाण है। आप सभी ने जो उत्कृष्टता दिखाई है, वह वास्तव में सराहनीय है।” इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल जी ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा-याद रखें, सफलता कोई अंतिम मंजिल नहीं है, बल्कि एक निरंतर चलने वाली यात्रा है। जीत हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है, लेकिन हार से सीखना हमें और अधिक मजबूत बनाता है। आप सभी देश का भविष्य हैं, और मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपने संकल्प और मेहनत से समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।” कार्यक्रम का समापन स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल जी द्वारा उपस्थित अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया ।उन्होंने सभी पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा-आप सभी इसी तरह चमकते रहें और आगे बढ़ते रहें!” उन्होंने सभी शिक्षकों और अभिभावकों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने बच्चों की इस यात्रा में उनका मार्गदर्शन और समर्थन किया। कार्यक्रम का संचालन मिस चेतना और मिस प्रियांशी द्वारा किया गया। आज के इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सभी पी.आर.पी.एस शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

Subscribe to my channel