खाद्य लाइसेंस आजीवन करने पर भारत सरकार का आभार

खाद्य लाइसेंस आजीवन करने पर भारत सरकार का आभार

देवबंद : खाद्य लाइसेंस आजीवन करने पर भारत सरकार का आभार : दीपक राज सिंघल

व्यापार मंडल अनेकों वर्षों से खाद्य लाइसेंस को एक बार ही आजीवन करने की मांग शासन से करता आ रहा था

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंघल ने भारत सरकार द्वारा खाद्य लाइसेंस आजीवन करने पर सरकार का आभार व्यक्त किया। सिंघल ने कहा कि व्यापार मंडल अनेकों वर्षों से खाद्य लाइसेंस को एक बार ही आजीवन करने की मांग शासन से करता आ रहा है। भारत सरकार ने यह मांग स्वीकार की है। जिसका व्यापार मंडल एवं खाद्य व्यापारी सरकार का शुक्रिया अदा करते हैं। सिंघल ने कहा कि बार-बार लाइसेंस का रिनुअल कराना जहां खर्चीला एवं समय की बर्बादी के साथ-साथ कागजों की बहुत बड़ी खानापूर्ति कराता था वहीं आज व्यापारी इसके आजीवन बनने से राहत महसूस कर रहा है। नगर अध्यक्ष अश्वनी मित्तल, महामंत्री चौधरी सतवीर सिंह, उपाध्यक्ष अमित गर्ग, कोषाध्यक्ष वरियाम खान, युवा अध्यक्ष रविंद्र चौधरी बिट्टू, युवा महामंत्री विकास पुंडीर, युवा कोषाध्यक्ष अमित चौधरी, मनोज गर्ग, निखिल जैन, देवी दयाल गर्ग आदि ने भी खाद्य लाइसेंस को आजीवन करने पर सरकार का आभार व्यक्त किया।