मुज़फ्फरनगर में गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, कुंदनपुरा में छापेमारी कर 12 एलपीजी सिलेंडर जब्त

मुज़फ्फरनगर में गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, कुंदनपुरा में छापेमारी कर 12 एलपीजी सिलेंडर जब्त

मुज़फ्फरनगर में गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, कुंदनपुरा में छापेमारी कर 12 एलपीजी सिलेंडर जब्त मुजफ्फरनगर। जनपद में रसोई गैस की किल्लत की अफवाहों और सिलेंडर बुकिंग को लेकर मची मारामारी के बीच प्रशासन ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि वाजपेयी के निर्देशन में आपूर्ति विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र के कुंदनपुरा इलाके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने एक संदिग्ध दुकान पर औचक छापेमारी की, जहाँ अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का खेल चल रहा था। प्रशासन को यहाँ भारी मात्रा में सिलेंडरों के अवैध स्टॉक की सूचना मिली थी, जिस पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके से 12 एलपीजी सिलेंडर और गैस तौलने के लिए इस्तेमाल होने वाला कांटा बरामद कर जब्त कर लिया।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस की कमी की केवल अफवाहें फैलाई जा रही हैं और कुछ लोग इसका नाजायज फायदा उठाने की फिराक में हैं, जिन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी अवैध रिफिलिंग या निर्धारित मूल्य से अधिक पर सिलेंडर बेचने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम की इस अचानक हुई छापेमारी से कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है।