2,67,303 कृषकों के खाते में किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त हुई स्थानांतरित

2,67,303 कृषकों के खाते में किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त हुई स्थानांतरित

सहारनपुर : 2,67,303 कृषकों के खाते में किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त हुई स्थानांतरित

53,46,06,000
रुपए की धनराशि पहुंची कृषकों के खाते में

सहारनपुर जनपद में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम,देखा गया लाइव प्रसारण

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। प्रधानमंत्री के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त को अपने कार्यक्रमों से जारी किया गया। सहारनपुर जनपद में इस कार्यक्रम को लाइव दिखाने की व्यवस्था की गई। जिसमें मुख्यालय स्तर पर कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 150 किसान उपस्थित थे, इसमें पदमश्री कृषक सेठपाल की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए किसान भाइयों को भारी संख्या में लाइव प्रसारण के माध्यम से इस कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया।
मौके पर उपस्थित कृषकों को मोबाइल पर किस्त प्राप्त होने का मैसेज भी प्राप्त हुआ। 2,67,303 कृषकों के खाते में 22 वीं किस्त स्थानांतरित हुई है तथा 53,46,06,000
रुपए की धनराशि कृषकों के खाते में गई है। इस अवसर पर संदीप पाल उप कृषि निदेशक, कपिल कुमार जिला कृषि अधिकारी कृषि विभाग के अन्य समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।