“Give Me Wings”
“Give Me Wings”

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 13 मार्च 2026
स्थान: केजीबीवी, बनियाखेरा (सरथल), जनपद सम्भल
“Give Me Wings” कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाई नेतृत्व और आत्मविश्वास की उड़ान
उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया।प। उत्तर प्रदेश प्रभारी
जनपद सम्भल के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बनियाखेरा (सरथल) में 13 मार्च 2026 को “Give Me Wings” (गिव मी विंग्स – मुझे पंख दो) कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से Involve Learning Solutions Foundation द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य बालिकाओं के नेतृत्व, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमताओं को मंच प्रदान करना था।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसकी पूरी योजना और संचालन स्वयं KGBV की छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद सम्भल के सभी 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक भारतीय खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पीयर लर्निंग डेमो, बाल संसद, बाल पुलिस तथा TED-स्टाइल टॉक्स “मेरी कहानी, मेरी आवाज” जैसे विभिन्न आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपने मॉडल और नवाचार भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अल्का शर्मा जी, खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार जी, इन्वाल्व संस्था से सम्यक जैन, आशुतोष जी, संदीप जी व टीम इन्वाल्व के सभी साथी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं की प्रदर्शनी और प्रस्तुतियों का अवलोकन कर उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में बालिकाओं ने बताया की कैसे पीयर लर्निंग, बाल संसद, मीना मंच जैसे कार्यक्रमों ने उनको न केवल अपनी बात रखने का अवसर दिया बल्कि उनको अपनी बात रखने का आत्मविश्वास दिया, समस्त अधिकारियों ने ये माना की इसे कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए ।
यह कार्यक्रम बालिकाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व और सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण बना तथा यह संदेश देता है कि जब बेटियों को अवसर मिलता है, तो वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नई दिशा तय कर सकती हैं।

Subscribe to my channel