अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर 43 हजार रुपये लूटे, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर 43 हजार रुपये लूटे, पुलिस मामले की जांच में जुटी

अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर 43 हजार रुपये लूटे, पुलिस मामले की जांच में जुटी
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर करीब 43 हजार रुपये लूट लिए। हांलाकि अभी तक पता नहीं हो पाया है कि बदमाश नगदी के अलावा और कुछ और भी सामान अपने साथ ले गए हैं या नहीं। बताया जा रहा है कि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में बीती रात अधिवक्ता के घर लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने घर में घुसकर अधिवक्ता की पत्नी और बेटी को बंधक बना लिया और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना गली में लगे निगरानी कैमरे में कैद हो गई है। घटना चिलकाना रोड स्थित दया गार्डन कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता नौशाद अली बीती रात अपने बेटे के साथ नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए हुए थे। इसी दौरान मोटर साइकिल सवार दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर पहुंचे और मौका देखकर अंदर घुस गए। घर में उस समय उनकी पत्नी और बेटी मौजूद थीं। बदमाशों ने दोनों महिलाओं को तमंचे के बल पर डराया और उन्हें बंधक बनाकर पूरे घर की तलाशी लेने लगे।
बताया जा रहा है कि बदमाश कार्यालय में रखे करीब तैंतालीस हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसी बीच जैसे ही अधिवक्ता का मुंशी मौके पर पहुंचा, बदमाश घबराकर वहां से भाग निकले। भागते समय दोनों बदमाश गली में लगे निगरानी कैमरे में कैद हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि कैमरे में कैद तस्वीरों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Subscribe to my channel