कुल्लू से केरल तक बिजली गिरने और बारिश की संभावना; पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों में बदलेगा मौसम
कुल्लू से केरल तक बिजली गिरने और बारिश की संभावना; पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों में बदलेगा मौसम

*कुल्लू से केरल तक बिजली गिरने और बारिश की संभावना; पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों में बदलेगा मौसम*
देश का विशेषकर उत्तर भारत का मौसम रविवार से फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार पहाड़ी राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में, 15 और 18 मार्च को हिमाचल प्रदेश में, 15 और 16 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में, तथा 16 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

Subscribe to my channel