पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद

पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद

सहारनपुर : पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया है। थाना जनकपुरी प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक शिवराज तोमर के नेतृत्व
में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान आरोपी सन्नी पुत्र अनिल निवासी ग्राम शब्बीरपुर थाना बडगांव को जिला अस्पताल के पीछे पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह बाईक पिछले साल जुलाई में देहरादून से चोरी की थी। जिसकी नम्बर प्लेट बदलकर चला रहा था।