रमजान में पाकिस्तान कर रहा मुसलमानों का कत्लेआम

रमजान में पाकिस्तान कर रहा मुसलमानों का कत्लेआम

काबुल पर हमले का बदला, अफगानिस्तान ने शुरू किया ‘ऑपरेशन रद्द-ए-ज़ुल्म’; PAK के सैन्य अड्डों पर ड्रोन और बमों से पलटवार रूस-यूक्रेन और इजरायल-ईरान जंग के बीच दुनिया में एक युद्ध और चल रहा है. जिस पर अधिकतर लोगों का अभी खास ध्यान नहीं है. यह युद्ध पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच छिड़ा हुआ है.दोनों ओर से एक-दूसरे पर वार हो रहे हैं. जिसमें लोगों की जान जा रही है. काबुल पर किए गए पाकिस्तान के हवाई हमलों में अपना तेल भंडार खत्म होने से भड़के अफगानिस्तान ने भी शनिवार को उस पर ड्रोन से अटैक किया. जिसमें 14 सैनिकों के मरने और 11 के घायल होने का दावा किया गया है.

पाकिस्तान के खिलाफ अफगानों का ऑपरेशन ‘रद्द-ए-ज़ुल्म’

टोलो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तानी हमलों के खिलाफ अफगानिस्तान के इस्लामिक एमिरेट ने ‘रद्द-ए-ज़ुल्म’ (Radd-e-Zulm) के नाम से एक जवाबी अभियान शुरू किया गया है. यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक पाकिस्तान के हमले रुक नहीं जाते.

रिपोर्ट के अनुसार, अफगान वायु सेना ने सुबह 5 बजे इस्लामाबाद के फैजाबाद में बने पाकिस्तानी सेना के अड्डे ‘हमजा’ पर हवाई हमला किया. इसके साथ ही अपने कुनार और नंगरहार प्रांतों के साथ लगते पाकिस्तानी इलाकों में भी कार्रवाई की गई. जिसमें 14 सैनिकों को मार गिराया गया और 11 अन्य घायल हुए. इसके साथ ही एक बख्तरबंद टैंक और एक इंटरनेशनल वाहन को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है.

रमजान में पाकिस्तान कर रहा मुसलमानों का कत्लेआम

अफगान तालिबान का यह पलटवार हाल में पाकिस्तान की काबुल पर हुई एयर स्ट्राइक के बाद सामने आया है. इस हमले में पाकिस्तान ने काबुल ने नागरिक हताहतों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया. इसके साथ ही हवाई हमलों में कंधार हवाई अड्डे पर कंपनी के ईंधन भंडार को निशाना बनाया गया. यह ईंधन स्टॉक इस साल के हज उड़ानों के लिए रखा गया था, जिससे विमानन संचालन में व्यवधान की आशंका जताई जा रही है.

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इन हमलों के लिए पाकिस्तान की कड़ी निंदा की है. एक्स पर लिखी एक पोस्ट में मुजाहिद ने कहा कि निशाना बनाई गई ईंधन सुविधा घरेलू एयरलाइनों और संयुक्त राष्ट्र की ओर से संचालित विमानों को ईंधन प्रदान करती थी. उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने हाजी खान जादा नामक एक व्यापारी के ईंधन भंडार को निशाना बनाया था.

पिछले एक महीने में मारे गए 75 लोग

दोनों मुल्कों में बढ़ती झड़पों पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है. यूएन के मुताबिक, इस साल 26 फरवरी के बाद से अचानक संघर्ष तेज हो गया है. जिससे अफगानिस्तान में कम से कम 75 नागरिकों की मौत हो चुकी है. साथ ही 193 लोग घायल हुए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच संबंध 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से तनावपूर्ण बने हुए हैं. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगान तालिबान अपनी जमीन से टीटीपी और बलोच लड़ाकों को उसके खिलाफ लड़ने के लिए शह दे रहा है. इस आरोप के बाद पाकिस्तान ने इस साल 26 फरवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन ग़ज़ब लिल-हक़’ शुरू किया है. जिसके तहत वहां पर तोपों और लड़ाकू विमानों से हमले किए जा रहे हैं.

झूठे आरोप लगाकर हमले कर रहा पाकिस्तान- अफगान तालिबान

वहीं अफगान तालिबान का कहना है कि पाकिस्तान के आरोप खोखले हैं. उसने अपने आरोपों के संबंध में कोई भी विश्वसनीय सबूत नहीं दिया है. शुरुआत में इस्लामिक अमीरात ने संयम बरता लेकिन जब पाकिस्तान के हमले लगातार बढ़ गए तो उसने भी जवाब में ‘ऑपरेशन रद्द-ए-ज़ुल्म’ (Radd-e-Zulm) शुरू कर दिया.