लोजपा ने किया मुजफ्फरनगर में खेला : भाजपा के सर बट मण्डल उपाध्यक्ष को कराई लोजपा ज्वाइन

लोजपा ने किया मुजफ्फरनगर में खेला : भाजपा के सर बट मण्डल उपाध्यक्ष को कराई लोजपा ज्वाइन

मुजफ्फरनगर।
मुजफ्फरनगर में राजनैतिक उठा पटक का दौर प्रारम्भ हो गया है। इसी क्रम में बीते सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रधान महासचिव राजीव गोयल ने एक बड़े राजनैतिक खेला को अंजाम देते हुए भाजपा संगठन की मुजफ्फरनगर इकाई के सर बट मण्डल उपाध्यक्ष सीमित सेन तथा सुबलेश पाल को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की प्राथमिक सदस्यता दिला कर जिले के राजनैतिक तापमान को हवा दे दी है।
सुबलेश पाल तथा सीमित सेन के नेतृत्व में सुदेश भारती , संगीता बालियान, प्रिंस कुमार , राजा , मन्नू, मनीष कुमार, अनुज , मिंटू कुमार , दीपक जोगी तथा राहुल समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की सदस्यता ग्रहण की ।
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह के मुजफ्फरनगर नगर स्थित आवास तथा पार्टी के कैम्प कार्यालय में आयोजित उक्त कार्यक्रम में पार्टी के प्रधान महासचिव राजीव गोयल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित शर्मा , उपाध्यक्ष मेहराब खान , लोजपा के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष परवीन शर्मा , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चहल , महिला प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष खुशबू , तथा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।