शाकुंभरी देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़ी सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई
शाकुंभरी देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़ी सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई

शाकुंभरी देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़ी सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, कई घायल
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। माता शाकुंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस बीती रात सड़क किनारे खड़ी सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के
थाना नकुड़ क्षेत्र के अंतर्गत खेड़ा अफगान-अंबेहटा पीर मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस सड़क किनारे खड़ी सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में करीब दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।
मिली जानकारी के अनुसार, जनपद के गंगोह क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीती रात माता शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन करने और वहां भंडारा आयोजित करने गए थे। भक्ति भाव के साथ मंदिर में सेवा और दर्शन पूर्ण करने के बाद सभी श्रद्धालु बस में सवार होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बस गांव चापरचिड़ी के पास पहुंची, अंधेरे के कारण चालक सड़क किनारे खड़ी सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली को नहीं देख सका और बस उससे जा भिड़ी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और भीतर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी देवेंद्र अधाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नकुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तीन श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद श्रद्धालुओं के गांव में कोहराम मच गया है और परिजन अस्पताल की ओर दौड़ पड़े हैं।

Subscribe to my channel