ट्यूशन से घर लौट रहे छात्र को रास्ते में घेरकर किया धारदार हथियार से जानलेवा हमला

ट्यूशन से घर लौट रहे छात्र को रास्ते में घेरकर किया धारदार हथियार से जानलेवा हमला

ट्यूशन से घर लौट रहे छात्र को रास्ते में घेरकर किया धारदार हथियार से जानलेवा हमला,चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज,जांच शुरू

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। ट्यूशन से अपने घर लौट रहे छात्र को रास्ते में घेरकर उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बचाने पहुंचे दो युवकों को भी चोटें आई है। पिता की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली रोड स्थित महादेव कॉलोनी निवासी मदन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा अमन ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। जब वह भूमिया खेड़े के पास पहुंचा तभी आशीष, रोहित, शिवम और रोहित ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने अमन को घेरकर उसके सिर, गर्दन, छाती पर धारदार हथियारों से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान वंश और अमित ने अमन को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन घायल छात्र को अस्पताल लेकर गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।