तीर्थ नगरी शुकतीर्थ के साधु से 28 लाख ठगे

तीर्थ नगरी शुकतीर्थ के साधु से 28 लाख ठगे

तीर्थ नगरी शुकतीर्थ के साधु से 28 लाख ठगे, गोशाला के लिए जमीन दिलाने का दिया झांसा मुजफ्फरनगर)। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में आश्रम के साधु से गोशाला के लिए जमीन दिलाने के नाम पर 28 लाख रुपए की ठगी की गई। पीड़ित साधु ने सीओ भोपा को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।घटना के बाद नगरी के संतों में रोष है।

भोपा थाना क्षेत्र की तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित निर्मोही अखाड़ा आश्रम के साधु विष्णुदास महाराज ने सोमवार को मोरना में सीओ भोपा के कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने गोशाला बनाने के लिए अपने ग्राम बघरा की पुश्तैनी जमीन बेच दी थी। आरोप है कि गांव सीकरी निवासी व्यक्ति ने सीकरी के जंगल में 40 बीघा जमीन गोशाला बनाने के लिए दिखाई।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

इस जमीन में यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े होने की बात कही गई। जमीन अपने नाम कराने का भरोसा दिलाकर आरोपित ने बीते 17 फरवरी को 25 लाख रुपये तथा 27 फरवरी को 3 लाख 50 हजार रुपये, कुल 28 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि 18 मार्च 2026 को एक व्यक्ति, जो खुद को पटवारी बता रहा था, के कहने पर जमीन का एक ठेकानामा नोटरी के माध्यम से तैयार कराया गया।

बाद में जब वह जमीन की देखरेख के लिए गांव सीकरी में पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति खेत में सिंचाई कर रहा था। पूछने पर उसने बताया कि यह जमीन वह 15 दिन पहले खरीदकर बैनामा करा चुका है। जिसें सुनकर साधु को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ।

फर्जी लेखपाल ने भी दाखिल खारिज कराने के एवज में 26 हजार रुपये लिए। पीड़ित ने बताया कि जब रुपये दिए गए थे, उस समय भोकरहेड़ी निवासी व्यक्ति समेत अन्य व्यक्ति भी आश्रम में मौजूद थे तथा पैसे देने की वीडियो भी उनके पास है। पीड़ित साधु ने आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है।

सीओ देवव्रत वाजपेई ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।