भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (नानौता)। दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर बीती देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भिजवाया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार पानीपत निवासी पांच युवक क्रेटा कार से हरिद्वार जा रहे थे, बीती देर रात उनकी कार दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर झंधेडी गांव के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी युवक घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नानौता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने 27 वर्षीय राधेश्याम पुत्र सुरेश कुमार निवासी पानीपत और 25 वर्षीय जरनैल सिंह पुत्र रामकुमार निवासी गांव उल्लास को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल पवन पुत्र जगदीश, जसमेर कादयान पुत्र कर्मवीर और दीपक पुत्र जगदेव को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मृतकों के परिजन थाना नानौता पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार युवक मित्र थे और हरिद्वार जा रहे थे। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

Subscribe to my channel