मुजफ्फरनगर में ईद-उल-फितर की नमाज का समय घोषित, ईदगाह में सुबह 8 बजे अदा होगी नमाज
मुजफ्फरनगर में ईद-उल-फितर की नमाज का समय घोषित, ईदगाह में सुबह 8 बजे अदा होगी नमाज

मुजफ्फरनगर में ईद-उल-फितर की नमाज का समय घोषित, ईदगाह में सुबह 8 बजे अदा होगी नमाज मुजफ्फरनगर। ईद उल फितर के पावन अवसर पर शहर में अदा की जाने वाली ईद की नमाज के समय की घोषणा कर दी गई है। शहर काजी व ईदगाह कमेटी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज के समय निर्धारित किए गए हैं ताकि नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।जारी कार्यक्रम के अनुसार शहर की ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी। इसके अलावा शहर की कई प्रमुख मस्जिदों में भी अलग-अलग समय पर नमाज अदा की जाएगी।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मरकज़ी मस्जिद फतहशाह, मस्जिद हौज वाली खालापार, मस्जिद तिलकपुरी बोली गली लद्दावाला, मस्जिद हौज वाली बकरा मार्केट तथा मस्जिद नूर वाली बड़ा तांगा स्टैंड में नमाज का समय सुबह 8:15 बजे रखा गया है।
इसी तरह गढ़ीपुरा नौमान चौक, शाही मस्जिद विकास भवन के सामने, मस्जिद दाऊदिया मल्हूपुरा और मस्जिद कन्नौजियों वाली मक्खी नगर में नमाज सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी।
मस्जिद मोहम्मदी रहमत नगर में नमाज सुबह 8:45 बजे, जबकि मस्जिद मुजफ्फरिया गहरा बाग, खालापार में नमाज सुबह 9:15 बजे अदा की जाएगी।
शहर काजी ने सभी अकीदतमंदों से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने नजदीकी मस्जिद या ईदगाह में पहुंचकर नमाज अदा करें और आपसी भाईचारे व शांति के साथ त्योहार मनाएं।

Subscribe to my channel