प्रदेश सरकार ने नगर पालिका परिषद देवबंद में पांच सभासद किए मनोनीत, नगर संगठन ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर संगठन की अनुशंसा पर नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों की घोषणा की गई। जिस पर नगर संगठन द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए पांचो सभासदों का फूल माला एवं पटके और स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा संगठन ने सर्वोपरि रखा है। उन्होंने जिला एवं प्रदेश संगठन एवं मंत्री बृजेश का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पांचो सभासदों को अपने कर्तव्य उत्तरदायित्व को समझते हुए अपने अधिकारों का पूर्ण उपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मनोनीत सभासद विजेंद्र वर्मा, ऋषिपाल कश्यप, राहुल वाल्मीकि, राजन छाबड़ा एवं मंजू शर्मा
ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया। इस अवसर पर महिला पदाधिकारी एवं पार्टी के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel