छत के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अधेड गंभीर रूप से झुलसा

छत के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अधेड गंभीर रूप से झुलसा

छत के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अधेड गंभीर रूप से झुलसा, हुई मौत

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (चिलकाना)।
सहारनपुर जनपद के चिलकाना क्षेत्र के गांव बकारका में पदम सिंह (52) अपने मकान की छत पर चल रहे प्लास्टर के कार्य को देखने के लिए ऊपर गया था। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पदम सिंह के तीन बेटे हैं जिनमें बड़े की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई स्थानों पर विद्युत लाइन घरों के बेहद नजदीक से गुजर रही है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने विद्युत लाइन को गांव से बाहर शिफ्ट कराने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।