भाजपा की जम्बो कार्यकारिणी घोषित
भाजपा की जम्बो कार्यकारिणी घोषित

सहारनपुर : भाजपा की जम्बो कार्यकारिणी घोषित,115 सदस्यों में 60 फीसद चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऊर्जावान नौजवान ठाकुर अजीत सिंह राणा ने विशाल सदस्यों वाली जम्बो कार्यकारिणी की आज घोषणा की है। एक दिन पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने नई कार्यकारिणी को अपनी स्वीकृति प्रदान की थी।
ठाकुर अजीत सिंह राणा ने आज बताया कि कार्यकारिणी में 90 सदस्य और 15 विशेष आमंत्रित सदस्यों को मिलाकर 105 सदस्य हैं। जिसमें 60 फीसद नए और ऊर्जावान चेहरों को स्थान दिया गया है। 20 फीसद महिलाओं को जगह दी गई है। जिनकी संख्या पहले से काफी ज्यादा है। कार्यकारिणी में दो मुस्लिम चेहरो अहसान राव और हैदर चौधरी को भी स्थान मिला है। अजीत राणा ने कहा कि उनकी टीम में स्थान पाने वालों में ज्यादातर ऊर्जावान युवा चेहरे हैं। कार्यकारिणी घोषणा के बाद कार्यकर्त्ताओं में जोश और उत्साह है। अजीत राणा का दावा है कि अपनी टीम के भरोसे वह आने वाले विधानसभा चुनावों में जिले की सातों सीटें भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे। बृजेंद्र चौधरी, चंद्रपाल सिंह राणा, संजय सिंह राणा, रूचि यादव, किशोर चौधरी, अनुज राठी, रक्षा रामदेव, संदीप को उपाध्यक्ष, दीपक गुप्ता को कोषाध्यक्ष, शनिदेव चौधरी को मीडिया प्रभारी, नवीन लांबा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। महामंत्रियों में विपिन चौधरी, राकेश आर्य, पवन संवई आदि शामिल हैं। नीरज चौधरी, सारिका वालिया, सहदेव पुंडीर, देवबंद के युवा अभिषेक त्यागी, सुभाष धींमान, मांगेराम सैनी, राहुल चौधरी और सोनित कश्यप आदि को जिला मंत्री बनाया गया है।
सहारनपर महानगर भाजपा के अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने अमित गर्ग, मनोज ठाकुर, नीलू राणा और योगचुग को उपाध्यक्ष, मानवेंद्र भारद्वाज को कोषाध्यक्ष, ललित कटारिया, सूपनित सिंह और किशोर शर्मा को महामंत्री बनाया, नीरज ठकराल, नितिन परमार नगर मंत्री बनाए गए।

Subscribe to my channel