मुजफ्फरनगर:बुढ़ाना में शहनाइयों की गूंज के बीच 82 जोड़ों का सामूहिक विवाह
मुजफ्फरनगर:बुढ़ाना में शहनाइयों की गूंज के बीच 82 जोड़ों का सामूहिक विवाह

मुजफ्फरनगर:बुढ़ाना में शहनाइयों की गूंज के बीच 82 जोड़ों का सामूहिक विवाह मुजफ्फरनगर)। स्थानीय केशव फार्म्स पर सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में ब्लॉक क्षेत्र के कुल 82 जोड़े पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ परिणय सूत्र में बंधे।कार्यक्रम में हिंदू जोड़ों का विवाह और मुस्लिम जोड़ों का निकाह पूरी धार्मिक मर्यादा के साथ संपन्न हुआ। बैंड-बाजों की धुन पर बाराती नाचते नजर आए और माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा। नव-दंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए विधायक राजपाल बालियान, बालकिशोर त्यागी, सुरेंद्र सहरावत और खंड विकास अधिकारी (BDO) सतीश कुमार सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
योजना के तहत मिला लाभ
अतिथियों ने नव-दंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र और उपहार भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की। योजना के प्रावधानों के अनुसार, प्रत्येक वधू के खाते में 65,000 रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। इसके अतिरिक्त, 35,000 रुपये का वैवाहिक सामान और अन्य आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई, ताकि गरीब परिवारों के लिए विवाह का यह आयोजन एक यादगार और सुलभ अनुभव बन सके।
अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि सरकार की इस जनहितकारी योजना का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बेटियों के विवाह को गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। सामूहिक विवाह के इस आयोजन ने न केवल सामाजिक एकता को बढ़ावा दिया, बल्कि कई परिवारों के लिए एक बड़ा संबल भी साबित हुआ।

Subscribe to my channel