मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत किसानों से सीधे मोबाईल क्रय केन्द्र के माध्यम से गेहूँ खरीद किए जाने हेतु खाद्य विभाग के 04 नियमित गेहूँ क्रय केन्द्रों को मोबाईल क्रय केन्द्र के रूप में किया गया परिवर्तित

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत किसानों से सीधे मोबाईल क्रय केन्द्र के माध्यम से गेहूँ खरीद किए जाने हेतु खाद्य विभाग के 04 नियमित गेहूँ क्रय केन्द्रों को मोबाईल क्रय केन्द्र के रूप में परिवर्तित किया गया है। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि तहसील सदर के विकासखण्ड बलियाखेडी की सहारनपुर मण्डी प्रथम, सरसावा की चिलकाना मण्डी प्रथम, तहसील नकुड़ के विकासखण्ड गंगोह की मण्डी प्रथम एवं द्वितीय को मोबाईल क्रय केन्द्र के रूप में परिवर्तित किया गया है। उन्होंने क्रय एजेन्सी एवं केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत मोबाईल क्रय के माध्यम से कृषकों से नियमानुसार गेहूँ खरीद करना सुनिश्चित करें।

Subscribe to my channel